विविधा

विविधा

  • 14 वां वित्त आयोग – केंद्र सरकार ने RBI के पूर्व गवर्नर वाई. वी. रेड्डी की अध्यक्षता में 14 वीं वित्त आयोग का गठन किया है। जिसने केंद्रीय विभाज्य पूर्व में राज्यों का हिस्सा 32 से बढाकर 42% करने की सिफारिश की है। जनसंख्या, आय में विषमता, क्षेत्रफल और वनक्षेत्र के मानको के आधार पर हिस्सेदारी का निर्धारण होगा। सेक्टर विशिष्ट अनुदान प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी।
  • तम्बाकू निषेध दिवस – 31 मई 2015 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मनाया गया जिसकी विषय-वस्तु थी – तम्बाकू उत्पादों के अवैध व्यापर पर रोक।
  • त्रिपुरा सरकार ने मई 2015 में राज्य में 18 वर्षों  से लागू सशत्र बल विशेष शक्ति अधिनियम को हटाने का फैसला किया है।
  • न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) – की स्थापना जुलाई 2015 में की गई। मुख्यालय – शंघाई में है। इसके पहले अध्यक्ष के. वी. कामथ हैं।
  • वेइबो (Sina Weibo) चीन का सोशल मीडिया प्लेटफार्म है।
  • नीति आयोग का अध्यक्ष अरविन्द पनगढिया है।
  • राफेल फाइटर जेट – फ्रांस ने 36 युद्धक विमान भारत को देने का समझौता किया है। अप्रैल 2015.
  • रक्षा उपकरणों का सबसे बड़ा आयातक देश भारत है। इसके बाद सऊदी अरब व चीन का क्रम आता है।
  • आई. एन. एस. अरिहंत – परमाणु शक्ति चालित भारत की प्रथम स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी है।
  • डी. आर. डी. ओ. – रक्षा अनुशंधान एवं विकास संगठन। गठन – 1958, प्रयोगशालाएं – 51। जो प्रक्षेपास्त्र, युद्ध सामाग्री, हल्के युद्धक विमान आदि के विकास कार्य में संलग्न है।
  •  भारतीय संविधान के भाग तीन में मुलाधिकारों का उल्लेख है। इसके तहत अनुच्छेद 15 (भेद-भाव की समाप्ति), अनुच्छेद 16 (लोक नियोजन में अवसर की समानता), अनुच्छेद 19 (बोलने, घूमने, रहने आदि विशिष्ट स्वतंत्रता का अधिकार), अनुच्छेद 29 (अल्पसंख्यक वर्ग के हितों का संरक्षण), अनुच्छेद 30 (अल्पसंख्यकों को अपनी इच्छानुसार शिक्षण संस्थान स्थापित करने और उसे संचालित करने का अधिकार) केवल भारत के नागरिकों को प्राप्त हैं। अन्य सभी मौलिक अधिकार भारतभूमि में सभी व्यक्तियों को प्राप्त हैं चाहे वह विदेशी ही क्यों न हो।
  • अनुच्छेद 32 – बन्दी प्रत्यक्षीकरण आदि लेख , मौलिक अधिकारों को न्यायलय में प्रवर्तित कराने का अधिकार। इसके तहत न्यायलय 5 प्रकार की रिट जारी कर सकता है।
  • राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार 2015 – सानिया मिर्ज़ा को प्रदान किया गया।
  • यूरेनियम का सर्वाधिक भण्डार ऑस्ट्रेलिया में है।
  • केन, बेतवा और चम्बल यमुना की सहायक नदी है।
  • गंडक परियोजना – वाल्मीकि नगर के निकट बिहार में है। यह उत्तर प्रदेश व बिहार का संयुक्त परियोजना है।
  • विरुपाक्ष मन्दिर – हम्पी, कर्नाटक में है। यह शिव मन्दिर है।
  • राजेंद्र प्रथम चोल साम्राज्य के सबसे महान शासक थे।
  • महाजनी प्रथा का सर्वप्रथम उल्लेख शतपथ ब्राह्मण ग्रन्थ में हुआ है। इसमें सूदखोर को कुसीदिन कहा गया है।
  • पूसा रूबी टमाटर की एक किस्म है।
  • अनुच्छेद 169 – राज्यों में विधान परिषदों की रचना या उनकी समाप्ति विधान सभा द्वारा बहुमत से पारित प्रस्ताव तथा संसद द्वारा इसकी स्वीकृती से संभव है।
  • टेली विज़न का अविष्कारक जेएल बेयर्ड है।
  • अमज़द अली खान – ग्वालियर के सेनिया बंगश घराने का प्रसिद्ध सरोद वादक है।
  • A brief history of time पुस्तक के लेखक स्टेफेन हव्किंग्स है। ये एक प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी और ब्रह्माण्ड विज्ञानी है।
  • पारद थर्मामीटर का अविष्कारक फॉरेनहाइट है।
  • होम्योपैथी के संस्थापक हहनेमन्न (Christian Friedrich Samuel Hahnemann) है।
  • 3 जनवरी को पृथ्वी सूर्य की दूरी निकटम होती है (उपसौर स्थिति)।
  • 4 जुलाई को पृथ्वी सूर्य से अधिकतम दूरी पर होती है (अपसौर स्थिति)।
  • शरीर का कठोरतम हिस्सा दांतो का इनेमल परत होती है कैल्शियम फॉस्फेट से बनती है।
  • पारिस्थितिकी विज्ञान केंद्र बंगलुरु में है।
  • दिल्ली सल्तनत का अंतिम वंश लोदी वंश था। इसका अंतिम शासक इब्राहिम लोदी था जिसे पानीपत की प्रथम लड़ाई में बाबर ने हराया।
दोस्तों के साथ शेयर करें

Leave a Comment