जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान:
जीव विज्ञान GK (सामान्य ज्ञान) और महत्वपूर्ण one liner questions.
- रेफ्रिजरेटर खाद्य पदार्थों को खराब होने से बचाते हैं –क्योंकि इसके न्यून तापमान पर रोगाणुओं की वृद्धि रुक जाती है।
- कार्बोहाइड्रेट के बाद हमारे आहार में ऊर्जा का मुख्य स्रोत वसा है।
- टायफाईड रोग पैदा की जाती है –साल्मोनेला टाइफी द्वारा।
- बॅक्टेरिया की खोज किसने की ? –ल्यूवेन्हॉक ने।
- DNA गुणसूत्रों मे पाया जाता है।
- विटामिन B2 का अन्य नाम राइबोफ्लेविन है।
- बेरी-बेरी रोग होता है — विटामिन B1 (थायमिन) की कमी के कारण।
- तरबूज कौनसे मौसम मे उगाई जाती है ? –जायद (गर्मी)।
- गठिया रोग का कारण है ? — जोड़ों में यूरिक एसिड क्रिस्टलों का इकट्ठा होना है।
- जुकाम होता है — वायरल संक्रमण से।
- मूत्र का असामान्य घटक है — एल्ब्युमिन।
- RBC (लाल रक्त कणिका) का कब्रिस्तान कहा जाता है — प्लीहा (spleen) को।
- तम्बाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है — निकोटिन के कारण।
- रूधिर वर्गों (रक्त समूह) की खोज की थी — लैंडस्टीनर ने।
- रक्त परिसंचरण की खोज की थी — विलियम हार्वे ने।
- मधुमक्खी पालन को कहते है — एपिकल्चर।
- AIDS का फुलफॉर्म है — Acquired Immune Deficiency Syndrome.
- मानव रुधिर मे मौजूद शर्करा की अधिकतर मात्रा होती है — ग्लूकोज़ के रूप मे।
- जीभ में स्वाद क्षेत्र —
1. मीठा – जीभ का अगला सिरा
2. खट्टा – पार्श्व भाग
3. नमकीन – किनारों पर
4. कड़वा – जीभ का आखिरी सिरा
Ad
- मानव हृदय में कक्षों की संख्या होती है — चार।
- यक्ष्मा (तपेदिक) होता है — ट्यूबरकुलेसिस बैसिलस जीवाणु (बैक्टीरिया) के कारण।
- शहद का मुख्य अवयव होता है — फ्रुक्टोज़।
- रक्त में प्लाज्मा का आयतन 60% होता है।
- पाश्चुरीकरण के द्वारा दूध को 71.7°C (161°F) पर 15 सेकंड तक गर्म करके जीवाणु रहित किया जाता है।
- पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण किया था — डॉ सी एन बर्नार्ड (Christiaan Neethling Barnard) ने।
- पीलिया (jaundice) बीमारी है — यकृत (liver) की।
- भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ का वैज्ञानिक नाम है — पेंथेरा टाइग्रिस (Panthera tigris) है।
- राष्ट्रीय पक्षी मोर का वैज्ञानिक नाम है — Pavo cristatus है।
- ECG दर्शाता है — हृदय की गतिविधि को।
- मानव शरीर में सबसे ज्यादा मात्रा में पाये जाने वाला तत्व है — ऑक्सीजन।
- पेचिश का करण होता है — एंटअमीबाहिस्टोलिटिका।
- अनुवांशिकता का नियम — ग्रेगर मेंडल द्वारा दिया गया।
- नवजात शिशुओं को DPT का टीका लगाया जाता है — कुकुर खांसी, टिटेनस और डिप्थीरिया से बचाने के लिए।
- आयोडीन युक्त नमक लाभदायक है — थाइरोइड ग्रंथि के लिए।
- कैंसर ऐसा रोग है जिसमे कोशिकाओं का अनियंत्रित विभाजन होता है।
- चमगादड़ पराश्रव्यध्वनि (ultrasound) सुन सकता है इसी कारण रात में आसानी से उड़ता है।
- विटामिन D की कमी से बच्चों में रोग होता है — सूखा रोग (रिकेट्स) हड्डियों का रोग।
- कोशिका का पॉवर हॉउस कहलाता है — माइटोकॉन्ड्रिया।
- वृक्क (kidney) की प्रकार्यात्मक ईकाई है — नेफ्रॉन है।
- योग्यतम की उत्तरजीविता (survival of the fittest) का सिद्धांत प्रतिपादित किया है — चार्ल्स डार्विन ने।
- थैलासीमिया (thalassaemia) एक आनुवांशिक रोग है जो रुधिर को प्रभावित करता है।
- डेंगू ज्वर का कारण है — डेंगू वायरस है।
- मानव त्वचा का रंग बनता है — मेलानिन से।
और पढ़ें:
yah ek gyanvardak website hai prtiyogi pareekshaon ki taiyari karne walo ke liye bahut hi upyogy hai.
धन्यवाद विक्रम जी। हम अन्य सामग्री जोड़ने के लिए निरंतर कोशिश कर रहे है।
More questions please
Sure, we will bring you more questions soon. Meanwhile, you might like to read these:
Nice work sir hm ko ye topic bhut pasand aai hi
Thanks
Thanks nice sir
Sir please English ka koi note AP date kijiye na
English medium me notes chahte hai ya English language ka notes?
Very nice sir
Thank you
Achha hai
Thank u