जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान
- O रक्त समूह वाला व्यक्ति सभी रक्त समूह वालों को रक्तदान कर सकता है (सार्वभौमिक दाता)।
- AB रक्त समूह वाला व्यक्ति सार्वभौम ग्राही है।
- रिंगवर्म (दाद) नामक बिमारी कवक (फंगस) से होती है।
- रक्तपरिसंचरण की खोज विलियम हार्वे ने की।
- जन्म के बाद मानव के तंत्रिका (नर्वस) उतक (टिश्यू) में कोशिका विभाजन नहीं होता।
- कार्बोहाइड्रेट शरीर में ग्लाइकोजन के रूप में यकृत (लीवर) में संचित रहता है।
- पीयूष ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि कहते है।
- आयोडीन थाईरॉइड ग्रंथियों के काम को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक है।
- गर्भवती स्त्रियों में प्रायः आयरन और कैल्शियम की कमी हो जाती है।
- टीनिया सोलियम (फीता कृमि) परजीवी सुवर और मानव की आंत में पाया जाता है।
- मनुष्य का हृदय प्रति मिनट लगभग 72 बार धड़कता है।
- श्वेत रक्तकण रोगों से शरीर की रक्षा करता है।
- दूध में विटामिन C नहीं रहता।
- तंत्रिका कोशिका (न्यूरोन सेल) सबसे लम्बी कोशिका है।
- आयोडीन की कमी से घेंघा रोग होता है।
- हैजा के जीवाणु (विब्रियो कॉलेरी) की खोज रॉबर्ट कोच ने की थी।
- मानव-रक्त का pH मान 7.5 से 8 के बीच है।
- हृदय को रक्त की आपूर्ति के अभाव के कारण दिल का दौरा पड़ता है।
- आमतौर पर प्रयोग किये जाने वाला मसाला ‘लौंग’ पौधे के पुष्पकलि से प्राप्त होता है।
- ऊतक संवर्धन (टिश्यू कल्चर) का उपयोग उद्यान कृषि की फसलों का विकास और प्रसार के लिए किया जाता है।
- मानव जठर में प्रोटीन पाचन के लिए उत्तरदायी अनुकूलतम परिवेश अम्लीय है।
- हाइपोथैलेमस ग्रंथि द्वारा मानव शरीर का तापमान नियंत्रण होता है।
- व्यस्क मानव का सामान्य रक्त-चाप 120/80 mm of Hg (पारा के मिमी) होता है।
- व्यस्क मानव के शरीर में औसतन 5 लीटर रक्त होता है।
- शिशु का लिंग पिता के गुणसुत्री योगदान पर निर्भर करता है।
- DNA का डबल हेलिक्स मॉडल क्रिक और वाटसन ने दिया।
- कछुआ की जीवन अवधि सबसे लम्बी (लगभग 300 साल) होती है।
- तारपीन का तेल चीड़ पेड़ से प्राप्त होता है।
- मादा एनोफिलिज़ मच्छर के काटने से मलेरिया होता है।
- मलेरिया की दवाई कुनैन सिनकोना नामक पेड़ की छाल से प्राप्त होती है।
- नीबू कुल (साइट्रस) के फलों में विटामिन C पाया जाता है।
- पोलियो के ओरल वैक्सीन का विकास जोनास साल्क ने किया था।
- हृदय और उसकी बिमारियों का अध्ययन कार्डियोलॉजी कहलाता है।
- प्रोटीन शरीर की विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
- सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग है।
- रक्त में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा अधिक होने से जम्हाई आती है।
- स्वेदन (पसीना आना) शरीर के ताप को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक है।
- गाजर, मछली का तेल और हरी सब्जियां विटामिन A का अच्छा स्रोत हैं।
जीव विज्ञान भाग 1 यहाँ से पढ़ें..