सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी – वनलाइनर्स

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी – वनलाइनर्स, GK One liner quiz

  1. भारत का नेपोलियन किसे कहा गया है? – समुद्रगुप्त को।
  2. ‘लौह पुरुष’ किस महापुरुष को कहा जाता है? – सरदार पटेल को।
  3. नेताजी किस महापुरुष को कहा जाता है? – सुभाष चंद्र बोस को।
  4. महात्मा गांधी को सबसे पहले महात्मा किसने कहा? – रवींद्रनाथ टैगोर ने।
  5. महात्मा गांधी को सर्वप्रथम किस महापुरुष ने राष्ट्र पिता कहा? – सुभाष चंद्र बोस ने।
  6. दिल्ली स्थित लाल बहादुर शास्त्री की समाधि का क्या नाम है? – विजय घाट।
  7. महाभारत के रचियता कौन हैं? – महर्षि वेदव्यास।
  8. अर्थशास्त्र नामक पुस्तक किसने लिखी? – विष्णुगुप्त चाणक्य कौटिल्य ने।
  9. ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा किसने दिया? – लाल बहादुर शास्त्री ने।
  10. संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष कौन थे? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद।
  11. संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? – डॉ. भीमराव अंबेडकर।
  12. विश्व ‘रेडक्रास दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? – 8 मई को।
  13. ‘सूर्योदय का देश के नाम से कौनसा देश प्रसिद्ध है? – जापान।
  14. अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस किस तिथि को मनाया जाता है? – 8 मार्च को।
  15. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में सबसे छोटा राज्य कौन–सा है? – गोवा।
  16. ओणम किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है? – केरल।
  17. दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी? – 1912 में, राजधानी परिवर्तन की घोषणा 1911 मेंं हुई थी।
  18. सबसे चमकीला ग्रह कौनसा है? – शुक्र।
  19. भारत का राष्ट्रीय पशु कौनसा है? – बाघ।
  20. भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौनसा है? – मोर।
  21. भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौनसा है? – गंगा डॉलफिन।
  22. भारत का राष्ट्रीय फल कौनसा है? – आम।
  23. भारत का राष्ट्रीय फूल कौनसा है? – कमल।
  24. भारत का राष्ट्रीय पेड़ कौनसा है? – बरगद।
  25. भारत का राष्ट्रीय खेल कौनसा है? – हॉकी।
  26. भारत के राष्ट्रीय झंडे की लम्बाई और चौड़ाई में अनुपात कितना होता है? – 3:2
  27. भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा? – रवीन्द्रनाथ टैगोर।
  28. भारत का राष्ट्रगीत कौनसा है? – वंदेमातरम्।
  29. भारत का राष्ट्रगीत किसने लिखा है? – बंकिमचन्द्र चटर्जी।
  30. हमारा राष्ट्रीय पंचांग कौन से संवत् पर आधारित है? – शक संवत्।
  31. राष्ट्रगान गाने की समय अवधि कितनी है? – 52 सेकंड।
  32. रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी? – हेनरी बेकरल ने।
  33. पेस मेकर का सम्बन्ध शरीर के किस अंग से है? – हृदय।
  34. मानव शरीर की किस ग्रन्थि को ‘मास्टर ग्रन्थि’ कहा जाता है? – पियूष ग्रंथि।
  35. कार्बन का सर्वाधिक शुद्ध रूप कौनसा है? – हीरा।
  36. एक्स-रे का आविष्कार किसने किया था? – रांटजन।
  37. किस धातु का प्रयोग मानव द्वारा सबसे पहले किया गया? – तांबा।
  38. अंतरिक्ष यात्री को बाह्य आकाश कैसा दिखायी पड़ता है? – काला।
  39. दूरबीन का आविष्कार किसने किया था? – गैलिलियो ने।
  40. दिल्ली स्थित महात्मा गाँधी की समाधि का क्या नाम है? – राजघाट।
  41. भारत में पहली रेल कहाँ से कहाँ तक चली? – बम्बई (वर्तमान मुंबई) से थाने तक।
  42. भारत में पहली बार मेट्रो रेल सेवा किस नगर में आरम्भ की गई? – कोलकाता।
  43. भारत में रेल का आरम्भ किस सन में हुआ? – 1853.
  44. प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन थे? – स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा , 1984 में।
  45. भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी? – श्रीमती सुचेता कृपलानी।
  46. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई? – 24 अक्तूबर 1945
  47. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – न्यूयॉर्क।
  48. संयुक्त राष्ट्र संघ के पहले महासचिव कौन थे? – त्रिग्वेली।
  49. संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद् के कितने देश सदस्य होते हैं? – 15
  50. संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद् के कितने देश स्थाई सदस्य हैं? – 5
  51. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय कहाँ स्थित है? – हेग, हॉलैंड में।
  52. संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण देने वाले भारतीय कौन थे? – अटल बिहारी वाजपेयी।
  53. संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्य कितने वर्ष के लिये चुने जाते हैं? – 2 वर्ष।
  54. किस विटामिन की कमी से खून का रुकाव बंद नहीं होता? – विटामिन K.
  55. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है? – 14 सितंबर।
  56. संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया? – अनुच्छेद 343.
  57. ओलंपिक खेलों की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय कौन है? – अभिनव बिंद्रा।
  58. स्वतन्त्रता मेरे जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा, किसने कहा था? – लोकमान्य तिलक।
  59. राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव कितनी अवधि के लिए किया जाता है? – छह वर्ष।
  60. हिंदी भाषा की लिपि कौनसी है? – देवनागरी।
  61. हमारी आकाशगंगा का नाम क्या है? – दुग्ध मेखला या मिल्की वे।
  62. हिंदी भाषा का पहला समाचारपत्र कौनसा था? – उदंत मार्तण्ड।
  63. तुलसीदासकृत रामचरितमानस हिंदी भाषा की किस बोली में लिखी गयी है? – अवधी बोली में।
  64. बैरोमीटर के पठन में तेजी से गिरावट किस बात का सूचक है? – तूफ़ान का
  65. भारतीय मरूस्थल का क्या नाम है? – थार।
  66. काजीरंगा राष्ट्रीय अभयारण्य किस राज्य में है? – आसाम।
  67. पृथ्वी अपनी धुरी पर किस दिशा में घूमती है? – पश्चिम से पूर्व।
  68. उज्जैन किस नदी के किनारे बसा है? – क्षिप्रा।
  69. निम्न में से कौन-सी धातु बिजली की सबस अधिक सुचालक है? – चांदी।
  70. गोबर गैस में मुख्य रूप से क्या पाया जाता है? – मीथेन पाया जाता है।
  71. स्वतन्त्रता मेरे जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा किसने कहा था? – लोकमान्य तिलक।
  72. राज् सभा के सदस्यों का चुनाव कितनी अवधि के लिए किया जाता है? – छह वर्ष।
  73. हिंदी भाषा की लिपि कौनसी है? – देवनागरी।
  74. हमारी आकाशगंगा का नाम क्या है? – दुग्ध मेखला या मिल्की वे।
  75. आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत कब और कहाँ से हुई? – एथेंस (यूनान) में 1896 में।
  76. भारत ने किस खेल में ओलंपिक खेलों में 8 बार स्वर्ण पदक जीता है? – हाकी।
  77. भारत ने आखिरी बार हाकी में स्वर्ण पदक कहाँ और कब जीता था? – 1980 मास्को में।
  78. ओलंपिक खेलों का आयोजन कितने वर्षों के बाद होता है? – 4 वर्ष।
  79. भारत ने ओलंपिक खेलों में पहली बार किस वर्ष भाग लिया था? – सन 1900.
  80. ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन है? – कर्णम मल्लेश्वरी।
  81. प्रसिद्द झंडा गीत “झंडा ऊँचा रहे हमारा” की रचना किसने की थी? – श्यामलाल गुप्त पार्षद।
  82. पशुओं में ‘मिल्क फीवर’ बीमारी किसकी कमी के कारण होती है? – कैल्शियम।
  83. मानव शरीर के किस अंग द्वारा यूरिया को रक्त से फ़िल्टर किया जाता है? – गुर्दे।
  84. किस एकमात्र भारतीय को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार मिला है? – प्रो. अमृत्य सेन।
  85. भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ किस वाद्य यन्त्र के वादन में विख्यात रहे हैं? – शहनाई।
  86. भारत के अन्तिम गवर्नर जनरल कौन थे? – सी.राजगोपालाचारी।
  87. भिलाई इस्पात संयंत्र का निर्माण किस देश के सहयोग से किया गया था? – रूस।
  88. उत्तरी ध्रुव में भारत के अनुसन्धान केन्द्र का नाम क्या है? – हिमाद्रि।
  89. विश्व में माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला कौन थी? – जापान की जुनको तबाई।
  90. पीलिया किस अंग का रोग है? – यकृत या लीवर।
  91. ”द्रव सभी दिशाओं में समान दाब पारित करता है” यह कथन किस नियम से सम्बंधित है? – पास्कल का नियम।
  92. क्लोरोफिल का खनिज घटक क्या है? – मैग्नीशियम।
  93. एल.पी.जी. गैस में क्या होता है? – ब्यूटेन।
  94. किसने सर्वप्रथम अशोक के अभिलेखों को पढ़ा? – जेम्स प्रिंसेप।
  95. किस बौद्ध भिक्षु के प्रभाव में अशोक ने बौद्ध धर्म ग्रहण किया? – उपगुप्त।
  96. कौनसा मुग़ल बादशाह अशिक्षित था? – अकबर।
  97. अमृतसर शहर की स्थापना किसने की? – गुरु रामदास।
  98. ग़दर पार्टी का संस्थापक कौन था? – लाला हरदयाल।
  99. सिख इतिहास में लंगर प्रथा किसने शुरू की? – गुरु अंगद देव।
  100. सबसे प्राचीन वेद कौनसा है? – ऋग्वेद।
  101. किस सुल्तान ने अपनी राजधानी दिल्ली से दौलताबाद स्थानान्तरित की? – मोहम्मद बिन तुगलक
  102. प्रथम पंचवर्षीय योजना कब प्रारंभ हुई? – 1951 में।
  103. चीनी यात्री ह्वेनसांग ने किस विश्वविद्यालय में अध्ययन किया? – नालन्दा।
  104. कौनसा रक्त समूह सर्वदाता कहलाता है? – O(-ve) (ओ निगेटिव)
  105. मनुष्य के शरीर में कितनी हड्डियाँ होती है? – 206.
  106. सूर्य के प्रकाश से कौनसा विटामिन प्राप्त होता है? – विटामिन D.
  107. मादा एनाफ्लीज मच्छर के काटने से कौनसा रोग होता है? – मलेरिया।
  108. टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था? – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल।
  109. प्रकाश की गति कितनी होती है? – 300000 कि.मी./ सेकंड।
  110. पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है यह सबसे पहले किसने बताया? – कोपरनिकस।
  111. प्रकाश वर्ष का सम्बन्ध किससे है? – खगोलीय दूरी।
  112. स्वर्ण मंदिर कहाँ स्थित है? – अमृतसर।
  113. चारमीनार कहाँ स्थित है? – हैदराबाद।
  114. कुतुबमीनार कहाँ स्थित है? – दिल्ली।
  115. गेटवे आफ इंडिया कहाँ स्थित है? – मुंबई।
  116. इंडिया गेट कहाँ स्थित है? – नयी दिल्ली।
  117. ताज महल कहाँ स्थित है? – आगरा।
  118. ‘आजाद हिन्द फौज” की स्थापना कहाँ की गई? – सिंगापुर।
  119. शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है? – 5 सितम्बर।
  120. खेल दिवस कब मनाया जाता है? – 29 अगस्त।
  121. किसके जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है? – मेजर ध्यानचंद।
  122. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है? – 5 जून।
  123. “करो या मरो” का नारा किसने दिया? – महात्मा गाँधी।
  124. “जय हिन्द” का नारा किसने दिया? – नेताजी सुभाषचंद्र बोस।
  125. “दिल्ली चलो” का नारा किसने दिया? – नेताजी सुभाषचंद्र बोस।
  126. “वेदों की ओर लौटो” का नारा किसने दिया? – दयानंद सरस्वती।
  127. “इंकलाब ज़िन्दाबाद” का नारा किसने दिया? – भगतसिंह।
  128. “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” का नारा किसने दिया? – नेताजी सुभाषचंद्र बोस।
  129. “आराम हराम है” का नारा किसने दिया? – जवाहरलाल नेहरु।
  130. “जय जवान जय किसान” का नारा किसने दिया? – लालबहादुर शास्त्री।
  131. “मारो फ़िरंगी को” का नारा किसने दिया? – मंगल पांडे।
  132. “सरफ़रोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाजु-ए-कातिल में है” का नारा किसने दिया? – रामप्रसाद बिस्मिल।
  133. सती प्रथा के अंत में सबसे अधिक प्रयास किस समाज सुधारक का रहा? – राजा राममोहन राय।
  134. ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना किसने की— स्वामी विवेकानंद।
  135. महात्मा गांधी का जन्म दिवस किस तिथि को मनाया जाता है? – 2 अक्टूबर।
  136. महात्मा गांधी का पूरा नाम क्या है? – मोहन दास करमचंद गांधी।
  137. गांधी जी को महात्मा की उपाधि किसने दी थी? – रवीद्रनाथ टैगोर।
  138. ‘माई एक्सपेरीमेन्टस विद ट्रुथ’ पुस्तक के लेखक कौन थे? – महात्मा गांधी।
  139. भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौनसा है? – भारत रत्न।
  140. फिल्म के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च भारतीय पुरस्कार कौन-सा है? – दादा साहेब फाल्के पुरस्कार।
  141. भारत का सर्वोच्च वीरता पदक का नाम बताएं। – परमवीर चक्र।
  142. भारत का शेक्सपीयर किसे कहा जाता है? – कालिदास को।
  143. कम्प्यूटर का पिता किसे कहा जाता है? – चार्ल्स बेबेज।
  144. अन्तरिक्ष में जाने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे? – यूरी गगारिन (रूस)।
  145. चन्द्रमा पर कदम रखने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं? – नील आर्मस्ट्रांग।
  146. अन्तरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय कौन हैं? – राकेश शर्मा।
  147. प्रथम भारतीय उपग्रह का नाम क्या हैं और इसे कब छोड़ा गया? – आर्यभटट सन, 1975 में।
  148. संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन हैं? – अंतोनियो गुएतेर्रेस।
  149. अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस किस तिथि को मनाया जाता है? – 8 मार्च।
  150. घेंघा रोग किसकी कमी से होता है? – आयोडीन।
  151. कौनसी ग्रंथि इन्सुलिन स्रावित करती है? – अग्नाशय।
  152. डूरंड कप का सम्बन्ध किस खेल से है? – फुटबॉल।
  153. भारत का सबसे बड़ा बांध कौनसा है? – हीराकुंड बांध।
  154. संविधान की 8वीं अनुसूची में कितनी भारतीय भाषाओँ को मान्यता दी गयी है? – 22.
  155. चीन की मुद्रा कौनसी है? – युआन।
  156. रेडक्रॉस के संस्थापक कौन हैं? – हेनरी डूनांट।
  157. हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाला रोग कौनसा है? – एनीमिया।
  158. भारत कोकिला कौन कहलाती है? – सरोजिनी नायडू।
  159. दिल्ली में कुतुबमीनार किसने बनवानी शुरु की थी? – क़ुतुबुद्दीन ऐबक
  160. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक कौन थे? – मदनमोहन मालवीय।
  161. विवेकानंद स्मारक कहाँ स्थित है? – कन्याकुमारी।
  162. दक्षेस का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – काठमांडू (नेपाल)।
  163. दक्षेस के कितने देश सदस्य हैं? – 8 (भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान)।
  164. भारत की तट रेखा की लम्बाई कितनी है? – 7516 कि.मी.
  165. विश्व में अभ्रक (Mica) का सर्वाधिक उत्पादन किस देश में होता है? – भारत।
  166. ग्रांट-ट्रंक रोड किसने बनवाया? – शेरशाह सूरी।
  167. विटामिन ‘B’ की कमी से कौनसा रोग होता है? – बेरी-बेरी।
  168. विटामिन ‘C’ की कमी से कौनसी बीमारी होती है? – स्कर्वी।
  169. दूध में कौनसा विटामिन नहीं होता है? – विटामिन ‘C’.
  170. विटामिन ‘D’ की कमी से कौनसा रोग होता है? – रिकेट्स।
  171. किस विटामिन की कमी से खून का थक्का नहीं जमता? – विटामिन ‘K’.
  172. विटामिन ‘E’ की कमी से कौनसा रोग होता है? – बांझपन।
  173. विटामिन ‘C’ का रासायनिक नाम क्या है? – एस्कोर्बिक अम्ल।
  174. वसा में घुलनशील विटामिन कौनसे हैं? – ‘A’ और ‘E’.
  175. साधारण नमक का रासायनिक नाम क्या है? – NaCl.
  176. हँसाने वाली गैस का रासायनिक नाम क्या है? – नाइट्रस ऑक्साइड (N2O).
  177. धावन सोड़ा का रासायनिक नाम क्या है? – सोड़ियम कार्बोनेट।
  178. पीतल किन दो धातुओं का मिश्रण है? – तांबा और जस्ता।
  179. कैल्सीफेराँल किस विटामिन का रासायनिक नाम है? – विटामिन ‘D’.
  180. नेत्रदान में नेत्र के किस भाग का दान किया जाता है? – कोर्निया।
  181. किस विटामिन में कोबाल्ट होता है? – विटामिन बी-12।
  182. कोशिका का पावरहाउस किसे कहा जाता है? – माइटोकोंड्रिया।
  183. लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण हमारे शरीर के किस भाग में होता है? – अस्थि मज्जा (Bone Marrow).
  184. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है? – 28 फरवरी।
  185. ब्लडप्रेशर मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है? – स्फिग्मोमैनोमीटर।
  186. कंप्यूटर की परमानेंट मैमोरी क्या कहलाती है? – ROM-Read Only Memory.
  187. किस अधिवेशन में कांग्रेस उदारवादी और उग्रवादी नामक दो दलों में विभाजित हो गयी थी? – 1907 के सूरत अधिवेशन में।
  188. तंजौर का वृहदेश्वर मंदिर किसने बनवाया था? – राजराजा प्रथम चोल ने।
  189. मुगल सम्राट अकबर का जन्म कहाँ हुआ था? – अमरकोट के दुर्ग में।
  190. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है? – लोकसभा अध्यक्ष।
  191. भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे? – गणेश वासुदेव मावलंकर।
  192. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्राप्त है? – अनुच्छेद 370.
  193. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है? – लोकसभा अध्यक्ष।
  194. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है? – एशिया।
दोस्तों के साथ शेयर करें

3 thoughts on “सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी – वनलाइनर्स”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *