भारत की भौगोलिक स्थिति, विस्तार एवं सामान्य परिचय

भारत की भौगोलिक स्थिति, विस्तार एवं सामान्य परिचय

भारत की भौगोलिक स्थिति को जानने के लिए हमें भारत की अक्षांशीय तथा देशांतरीय स्थिति जाननी होगी। साथ ही साथ भारत की सीमा का विस्तार भी ज्ञात होना चाहिए जो इस लेख के माध्यम से आज हम जानेंगे।

अक्षांश की दृष्टि से भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। (यदि भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा को आधार बनाकर कर पृथ्वी को दो आधे गोल हिस्सों में बांटा जाए तो भूमध्य रेखा के ऊपर अर्थात् उत्तरी हिस्से में भारत अवस्थित है। इसलिए भारत का अक्षांशीय निरूपण उत्तरी अक्षांशों में किया जाता है।)

अक्षांशीय विस्तार – 6°04′ उत्तरी अक्षांश से 37°06′ उ•अ• तक।

देशांतर की दृष्टि से भारत पूर्वी गोलार्ध में स्थित है। ग्लोब पर भारत 0° देशांतर रेखा के दाहिने तरफ स्थित है जो कि पूर्वी गोलार्ध में आता है।

देशांतरीय विस्तार – 68°07′ पूर्वी देशांतर से 97°25′ पूर्वी देशांतर तक।

भारत भूमध्य रेखा से 876 किमी की दूरी पर है।

इस तरह 6°04′ उत्तरी अक्षांश भारत का दक्षिण की ओर भारत भूमि का आखिरी छोर या अंतिम दक्षिणतम बिंदु है जोकि इंदिरा पाइंट या पिगमिलियन पाइंट कहलाता है।

जबकि 37°06′ उ•अ• भारतीय भूमि का उत्तर की ओर आखिरी बिंदु है। इसे इंदिरा काल कहा जाता है।

भारत का पूर्वी बिंदु किबिथु अरुणाचल प्रदेश में है जबकि पश्चिमी बिंदु गौरमाता गुजरात में पड़ता है।

भारत का आकार चतुष्कोणीय है।

भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है।

भारत की स्थल सीमा की कुल लंबाई 15,200 किलोमीटर है।

भारत के पास द्वीपों के तटों को मिला कर समुद्र तटीय सीमा की कुल लंबाई 7516 किलोमीटर है।

मुख्य भूमि की तटीय सीमा 6100 किलोमीटर है।

23°30′ उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा कहा जाता है। सूर्य 21 जून को कर्क रेखा के ठीक ऊपर होता है इसलिए यह उत्तरी गोलार्ध का सबसे बड़ा दिन होता है। साथ ही 21 जून की रात सबसे छोटी रात होती है।

कर्क रेखा भारत के मध्य में बाएं दाएं 08 राज्यों से गुजरती है। गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम ये आठ राज्य हैं।

साढ़े बयासी डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा (82°30′) को भारतीय मानक समय रेखा बनाया गया है। यह प्रयागराज इलाहाबाद के पास मिर्जापुर से गुजरती है। भारतीय मानक समय रेखा देश के पांच राज्यों से उत्तर दक्षिण दिशा में गुजरती है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश ये पांच राज्य हैं जो भारतीय समय रेखा पर स्थित हैं।

भारत की थल सीमा

भारत की थल सीमा से लगे हुए सात पड़ौसी देश हैं। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान, नेपाल और चीन। श्रीलंका समुद्र में भारत का निकटतम पड़ौसी देश है।

अफगानिस्तान की सीमा जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश से लगाती है। इस सीमा की लंबाई 106 कि मी है। इंदिरा काल इसी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है।

पाकिस्तान से भारत की सीमा तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से लगी हुई है। 3 राज्य; गुजरात, राजस्थान, पंजाब और 2 केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख और जम्मू-कश्मीर। पाकिस्तान से भारत की सीमा 3323 किलोमीटर है।

नेपाल से भारत की 1751 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा है। 5 राज्य; उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम नेपाल से सटे भारतीय राज्य हैं।

भूटान से 699 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। 4 राज्य; सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असोम और अरुणाचल प्रदेश ये पांच राज्य नेपाल से सीमा बनाते हैं।

चीन से भारत की सीमा 3488 किलोमीटर लंबी है। 4 राज्य; हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और 2 केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख और जम्मू-कश्मीर चीन से भारत की सीमा बनाते हैं।

भारत म्यांमार सीमा 1643 किलोमीटर लंबी है। 4 राज्य; अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर मिजोरम म्यांमार की सीमा पर स्थित राज्य हैं।

बांग्लादेश से भारत की सबसे लंबी स्थलीय सीमा लगती है जो 4096 किलोमीटर लंबी है। पश्चिम बंगाल, मेघालय, त्रिपुरा, असोम और मिजोरम ये पांच राज्य बांग्लादेश से सीमा बनाते हैं।

और पढ़ें: भारत का आर्थिक भूगोल

मैकमोहन रेखा भारत और चीन(तिब्बत) के बीच की सीमा है।

डूरंड रेखा भारत और अफगानिस्तान के बीच की सीमा रेखा है।

रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच है।

भारत की भौगोलिक स्थिति : भारत का जलक्षेत्र

समुद्र में दूरी को मापने का प्रचलित पैमाना नाटिकल मील है। एक समुद्री मील 1.85 किमी के बराबर होता है।

किसी समुद्र में निकटतम देश का अधिकार अधिकतम 200 नाटिकल मील तक ही होता है। 200 नाटिकल मील से आगे का जलक्षेत्र उच्च सागर क्षेत्र कहलाता है जहां सभी राष्ट्रों को समान अधिकार प्राप्त हैं। लेकिन 200 समुद्री मील के भीतर भी किसी देश के अधिकार अलग-अलग दूरी पर अलग-अलग तय कर दी गई है। तट पर स्थित आधार रेखा से समुद्र में 200 नाटिकल मील की दूरी को तीन क्षेत्रों में बांटा जाता है।

प्रादेशिक जल सीमा – यह आधार रेखा से 12 समुद्री मील तक होता है। इस क्षेत्र पर संबंधित देश का पूर्णतः अधिकार होता है।

संलग्न क्षेत्र – यह प्रादेशिक जल सीमा से आगे का 12 नाटिकल मील अर्थात तट से 24 समुद्री मील तक होता है। इस क्षेत्र में उस देश को सीमा शुल्क सहित राजस्व का अधिकार और प्रदूषण नियंत्रण का अधिकार रहता है।

अनन्य आर्थिक क्षेत्र – 200 समुद्री मील दूर तक होता है। इस क्षेत्र में खनिज संपदा और समुद्री जीवों के सर्वेक्षण और दोहन का अधिकार, सामरिक जलशक्ति के नियोजन का अधिकार तथा वैज्ञानिक अनुसंधान का अधिकार आदि उपलब्ध हैं।

भारत के 9 राज्य समुद्र तट पर स्थित हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल।

इसी तरह 4 केंद्र शासित प्रदेश भी समुद्र तट बनाते हैं। दमन और दीव, लक्षद्वीप, पांडिचेरी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह।

8 डिग्री चैनल मालदीव को मिनीकाय से अलग करती है।

9 डिग्री चैनल लक्षद्वीप को मिनिकोय से अलग करता है।

10 डिग्री चैनल अंडमान को निकोबार से अलग करता है।

भारत की भौगोलिक स्थिति : सार-संक्षेप

  • भारत उत्तर पूर्वी गोलार्ध में स्थित है।
  • भारत का अक्षांशीय विस्तार 06°04′ उ•अ• से 37•06′ उ•अ• तक है।
  • देशांतरीय विस्तार 68°07′ पू•दे• से 97•25′ तक है।
  • भारत की लंबाई उत्तर से दक्षिण 3214 किमी है।
  • भारत की चौड़ाई पश्चिम से पूर्व 2933 किमी है।
  • भारत का क्षेत्रफल फल 32,87, 263 वर्ग किमी है।
  • भारत की मुख्य भूमि 08°04′ से कन्याकुमारी से प्रारंभ होती है।
  • भारत विश्व के क्षेत्रफल का 2.42% है।
  • जबकि भारत में दुनिया की 17.5% आबादी रहती है।
  • आबादी में भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।
  • जबकि क्षेत्रफल में भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है। सबसे बड़ा देश रुस है।
  • भारत की स्थल सीमा 15,200 किमी लंबी है।
  • भारत की थल सीमा से 07 देश लगे हैं।
  • भारत के मुख्य भूमि की समुद्री तट रेखा 6100 किमी है।
  • द्वीपों सहित कुल तट सीमा 7516 किमी है।
  • 23°30′ उ•अ• को कर्क रेखा कहते हैं।
  • कर्क रेखा भारत के 08 राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम) से गुजरती है।
  • 82°30′ पूर्वी देशांतर को भारतीय मानक समय रेखा बनाया गया है। यह इलाहाबाद के पास से गुजरती है।
  • भारतीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से 5 घंटे 30 मिनट आगे है।
  • भारत से सबसे कम सीमा अफगानिस्तान से लगती है। (106 किमी)
  • भारत की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश से लगती है (4096 किमी)।
  • भारत पाकिस्तान सीमा 3323 किमी है।
  • 10 डिग्री चैनल अंडमान से निकोबार को अलग करती है।
  • 9 डिग्री चैनल लक्षद्वीप को मिनिकोय से अलग करती है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य गोवा है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य उत्तरप्रदेश है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य सिक्किम है।
  • विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदर वन भारत बांग्लादेश में है।
  • सबसे बड़ा जिला कच्छ (गुजरात) है।
  • सबसे छोटा जिला माहे है।
  • राज्यों की संख्या 28 है।
  • केंद्र शासित क्षेत्रों की संख्या 09 है।
  • मैकमोहन रेखा भारत चीन के बीच सीमा को कहते हैं।
  • डूरंड रेखा भारत और अफगानिस्तान के बीच।
  • रेडक्लिफ रेखा भारत पाकिस्तान के बीच।
  • भारत का सबसे बड़ा ग्लेशियर सियाचीन है।
  • दुनिया में सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र सियाचिन है।
  • भारत का सबसे बड़ा पठार दक्खन का पठार है।
  • भारत का सबसे ऊंचा पठार लद्दाख का पठार है।
  • भारत की सबसे लंबी नदी गंगा है।
  • सबसे लंबी प्रायद्वीपीय नदी गोदावरी है।
  • दक्षिण की गंगा कावेरी नदी को कहते हैं।
  • विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली असोम में ब्रह्मपुत्र नदी पर है।
  • बंगाल का शोक दामोदर नदी को कहते हैं।
  • बिहार का शोक – कोसी।
  • भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी है।
  • भारत के पश्चिम में अरब सागर है।
  • हिंद महासागर एकमात्र सागर है जो किसी देश के नाम पर है।
  • बंगाल की खाड़ी और अरब सागर तथा हिंद महासागर तमिलनाडु के कन्याकुमारी में मिलते हैं।
  • भारत और श्रीलंका को पाक जलडमरूमध्य अलग करता है।
  • त्रिपुरा ऐसा राज्य है जिसके तीन तरफ अंतरराष्ट्रीय सीमाएं हैं।
  • सिक्किम में नेपाल, भूटान और चीन की सीमाएं मिलती हैं।
  • मध्य प्रदेश सबसे अधिक वन क्षेत्र वाला राज्य है।
  • अंडमान-निकोबार समूह में लगभग 572 द्वीप हैं।
  • लक्षद्वीप समूह में 36 द्वीप हैं।
  • भारत में कुल 1208 द्वीप हैं।
  • पूर्वी घाट को कोरोमंडल तट कहा जाता है।
  • मालाबार तट पश्चिमी घाट को कहते हैं।
  • उत्तर प्रदेश की सीमा 8 राज्यों से लगती है।
  • सबसे अधिक नगरीय जनसंख्या महाराष्ट्र में है। जबकि सबसे अधिक शहर उत्तर प्रदेश में हैं।
  • सबसे कम नगरीय जनसंख्या सिक्किम में है जबकि सबसे कम नगर मेघालय में हैं।
  • सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 है जो बनारस से कन्याकुमारी तक 2369 किमी है।
  • 8 डिग्री चैनल मालदीव को मिनीकाय से अलग करती है।
दोस्तों के साथ शेयर करें

2 thoughts on “भारत की भौगोलिक स्थिति, विस्तार एवं सामान्य परिचय”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *